
दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह (Damoh) जिले के हटा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उपाध्यक्ष अनुराग वर्धन सिंह हजारी के ऊपर गोली चलाने के मामले के बाद प्रशासन लगातार उनके परिवार पर कार्रवाई कर रहा है। जहां आरोपी युवक के पिता के अवैध अतिक्रमण को बस स्टैंड से हटाने की कार्रवाई की गई थी। तो वहीं उनके ही परिवार की कांग्रेस (Congress) की पूर्व विधायक स्नेह सलिला हजारी (Former MLA Sneh Salila Hazari) की पत्थर खदान पर खनिज विभाग के साथ हटा पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़े… भिंड में मिलावटखोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हजारों लीटर दूध-घी पकड़ा गया
[dgv_vimeo_video id=”700928055″]
खनिज अधिकारी ने बताया कि यह खदान 2030 तक है। लेकिन जरूरी कार्रवाई पूरी ना होने के कारण अवैध रूप से यहां से उत्खनन किया जा रहा है। इसी वजह से यहां पर कलेक्टर के निर्देश के बाद कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि लगातार प्रदेश में अपराध के बाद आरोपियों के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है, तो ऐसे में दमोह के हटा विकासखंड में भी यह कार्रवाई की गई है। कलेक्टर के निर्देश के बाद खनिज अधिकारी की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप के हालात है।
[dgv_vimeo_video id=”700926764″]
