दमोह: रजपुरा गांव के पास दिखा टाइगर, वन विभाग कर रहा निगरानी, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

दमोह के हटा ब्लॉक के ग्रामीण इलाके में सड़क किनारे बाघ का मूवमेंट देखने को मिला है। जानकारी सामने आते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।
Damoh

दमोह जिले के हटा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले रजपुरा गांव के पास सड़क किनारे एक हैरान कर देने वाला नजारा दिखाई दिया। दरअसल यहां से निकल रहे राहगीरों को सड़क के किनारे अचानक एक टाइगर दिखाई दिया। बाघ को इस तरह से घूमता देख उन्होंने मोबाइल में इसका वीडियो बना लिया।

बाघ के मूवमेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जैसे ही यह वीडियो सामने आया वन विभाग तुरंत ही सतर्क हो गया है। बाघ कहा है यह पता लगाने के लिए निगरानी की जा रही है। वहीं लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है।

दमोह के रजपुरा में दिखा टाइगर

गांव के पास बाघ दिखाई देने को जानकारी मिलने के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी हटा विकास सेठ ने अमले के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। जंगल में सर्चिंग के दौरान टीम को टाइगर के फुटमार्क और अन्य प्रमाण भी मिले है। बाघ तक पहुंचने के लिए अब कैमरा से निगरानी की जाएगी। वन विभाग की ओर से लोगों से जंगल में न जाने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

वन विभाग का क्या कहना

इस बारे में हटा वन परिक्षेत्र अधिकारी विकास सेठ का कहना है कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के जरिए बाघ के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। हम लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। कैमरा ट्रेप भी लगाया जा रहा है ताकि बाघ के मूवमेंट को जल्द जल्द से समझा जा सके। सभी ग्रामीणों से अपील है कि रात के समय जंगल में ना जाएं और अंधेरे में अपने गांव के आसपास भी सतर्कता के साथ रहें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews