दमोह में रफ्तार का कहर, 2 डंपर की जोरदार भिड़ंत, चालक घायल

दमोह के बटियागढ़ हटा मार्ग पर बेलखेड़ी गांव के पास दो डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों के ड्राइवर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Damoh

दमोह जिले के बटियागढ़ हटा मार्ग पर बेलखेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह दो डंपर में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों ही तेज रफ्तार में थे और जोरदार टक्कर होने के बाद डंपर के सामने के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

हादसे के बाद ड्राइवर भी अंदर फंस गए थे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने मशक्कत से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के बीच यह हादसा हुआ। विजिबिलिटी कम होने की वजह से दोनों ड्राइवर कुछ समझ पाते तब तक आपस में टकरा गए।

हादसे के बाद लगा जाम

डंपरों के टकराने के बाद रास्ते के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई दिखाई। ड्राइवर को बाहर निकाल कर 112 की मदद से बटियागढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। एक का यही उपचार किया जा रहा है वहीं दूसरे के पैर में ज्यादा चोट आने की वजह से उसे दम हो रहा है फिर किया गया है। हादसे की वजह से मौके पर ग्रामीणों और राजगीरों की भीड़ लग गई थी जिसकी वजह से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी लेकिन वाहनों को हटाए जाने के बाद आवागमन सामान्य हो गया।

रास्ते में नहीं है स्पीड ब्रेकर

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं। दरअसल यहां स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से वाहन तेज गति से निकलते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने घटनाएं रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews