दुकानदार की खून से लथपथ मिली लाश, पत्थर से हत्या की आशंका

दुकानदार की खून से लथपथ मिली लाश, पत्थर से हत्या की आशंका

दमोह। गणेश अग्रवाल।

जिले की सीमाओं से लगे ग्राम में एक व्यक्ति की उसी की दुकान के सामने रक्तरंजित लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सील कर दिया है. वही व्यक्ति की पहचान करने के बाद घटना के कारणों का खुलासा करने में पुलिस जुटी हुई है. जांच के बाद ही व्यक्ति की मौत एवं घटना के कारण सहित अज्ञात आरोपियों का खुलासा हो सकेगा. हालांकि लाश के पास ही रक्त रंजित पत्थर मिलने से व्यक्ति की हत्या किया जाना माना जा रहा है।

मडियादो थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पौड़ी के बस स्टैंड के पास संभवतः पन्ना जिले का निवासी पप्पू दुबे एक दुकान का संचालन कर रहा था. वही सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पप्पू दुबे की लाश उसी की दुकान के सामने रक्त रंजित हालत में पड़ी हुई है. पौड़ी ग्राम के बस स्टैंड पर मिली इस लाश के बाद वहां पर ग्रामीणों का मजमा लग गया. वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की पहचान हो जाने पर परिजनों को जहां सूचना दी. तो वहीं घटनास्थल के पास सुराग तलाशने शुरू किए. पुलिस को पास में ही रक्त रंजित पत्थर मिला. माना जा रहा है कि इसी पत्थर से पप्पू दुबे की हत्या की गई. इस मामले में आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों एवं आरोपियों का खुलासा होगा. घटनास्थल को सील किया गया है. साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच जारी है.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews