Damoh News: रेलवे स्टेशन के पास दो पक्षों में विवाद, इलाके में फैला तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

mp police

Damoh News : एमपी के दमोह से एक बड़ी खबर आई है, जहां दो समुदाय आमने-सामने आ गए। जिसके कारण पूरी रात हंगामे के हालात बने रहे। हालातों को देखकर पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। एक गौकशी का मामले सामने आने के बाद पूरे शहर में तनावभरा माहौल है। आइए विस्तार से जानें मामला…

[dgv_vimeo_video id=”819374123″]

[dgv_vimeo_video id=”819374253″]

दो समुदाय आमने-सामने

दरअसल, बुधवार की शाम रेलवे स्टेशन के पास दो पक्षों में विवाद हुआ। आलम ये हुआ कि शहर की कोतवाली थाने के बाहर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और धार्मिक नारे लगाते दिखे। मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेशन के पास कुछ लोग एक गाय को जबरन ले जा रहे थे। जिसे देखकर कुछ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका। जिसके बाद मामला मारपीट में बदल गया और दोनों आमने-सामने आ गए। कोतवाली चौराहे पर जमा हुए दोनों वर्गों के लोगों ने बीच सड़क जमकर धार्मिक नारे लगाए तो वहीं थाना परिसर के भीतर भी जमकर हंगामा हुआ।

[dgv_vimeo_video id=”819374001″]

[dgv_vimeo_video id=”819375052″]

जमकर हुआ हंगामा

हालातों को देखते हुए जिले भर से पुलिस फोर्स मैदान में उतारी गई और रात भर हंगामे के हालात रहे। मामले को लेकर हिन्दूवादी संगठनों का आरोप है कि शहर में पुलिस की मिलीभगत से गौकशी का काम जोरों पर है। जिसके कारण इलाके में कसाई गुंडागर्दी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, संगठनों से जुड़े लोग खुलेआम सरकार और प्रशासान को चेतावनी भी दे रहे हैं कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो हालात बिगड़ेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”819373854″]

[dgv_vimeo_video id=”819373696″]

[dgv_vimeo_video id=”819373160″]

जांच के बाद होगी कार्रवाई

वहीं, जिले के एडिशनल एस पी शिवकुमार सिंह के मुताबिक, दो पक्षों में विवाद हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही पक्षों से पुछताछ की जाएगी। फिलहाल, हालात पर काबू किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”819373536″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews