शराब के नशे में पिता ने 4 माह के मासूम बेटे को जमीन पर पटककर मारा

-Drunken-father-drops-4-months-old-son-on-the-ground-in-damoh

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है| जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हरदुआ गांव में एक शराबी पिता ने अपने 4 माह के मासूम बेटे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी|  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हटा थाना क्षेत्र के हरदुआ सड़क गांव का यह मामला है, घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है, हटा पुलिस को देर रात 1:30 बजे इसकी जानकारी दी गई।  बताया गया है कि पति-पत्नी के विवाद में शराबी पिता ने मां से बेटा छुड़ाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता उदय कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| 

आरोपी उदय कुशवाहा निवासी अहरगुआ बिरजपुर थाना जिला पन्ना निवासी परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने हरदुआ सड़क आया था|  जहां पति-पत्नी के विवाद में शराबी पिता ने मां से बेटा छुड़ाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।  हत्या हो जाने पर गांव में सनसनी का माहौल बन गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews