MP में फर्जी तरीके से चल रहे मेडिकल इंस्टिट्यूट का भांडाफोड़, प्रशासन ने किया सील, दवाइयां जब्त

इस कार्रवाई के दौरान अफ़सरों को इंस्टीट्यूट सम्बन्धी कोई भी दस्तावेज नही मिले वही पूरा संस्थान फर्जी समझ आया जिसके बाद प्रशासन ने इस इंस्टीट्यूट को सील किया है। वहीं हैरान करने वाली बात ये हैं कि इस जगह से सरकारी दवाखानों में सप्लाई होने वाली दवाइयों का बड़ा स्टॉक भी बरामद हुआ है जिसे जब्त किया गया है।
damoh fake medical institute sealed

MP News : मध्य प्रदेश के दमोह से बड़ी खबर आ रही है। जहां एक फर्जी मेडिकल इंस्टिट्यूट पर छापेमार कार्रवाई कर उसे सील कर दिया गया है। और इस छापेमार कार्रवाई में बड़ी तादाद में सरकारी सप्लाई होने वाली दवाइयां भी जब्त की गई हैं।

बता दें कि यह पूरा मामला दमोह जिले के पथरिया से सामने आया है, जहां एक्सीलेंस स्कूल के पास एक श्री जी मेडिकल इंस्टिट्यूट का संचालन किया जा रहा था। इस इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेने वाले छात्र छात्राओ को मेडिकल सम्बन्धी पढ़ाई पैरामेडिकल कोर्स कराये जा रहे थे। प्रशासन को इसकी खबर लगी तो आज इलाके में ब्लाक मेडिकल ऑफीसर और राजस्व की टीम ने छापेमारी की और इंस्टीट्यूट संदिग्ध पाया गया।

[dgv_vimeo_video id=”1020254087″]

[dgv_vimeo_video id=”1020253888″]

प्रशासन ने इंस्टिट्यूट को किया सील, दवाइयों का बड़ा स्टॉक भी बरामद

इस कार्रवाई के दौरान अफ़सरों को इंस्टीट्यूट सम्बन्धी कोई भी दस्तावेज नही मिले वही पूरा संस्थान फर्जी समझ आया जिसके बाद प्रशासन ने इस इंस्टीट्यूट को सील किया है। वहीं हैरान करने वाली बात ये हैं कि इस जगह से सरकारी दवाखानों में सप्लाई होने वाली दवाइयों का बड़ा स्टॉक भी बरामद हुआ है जिसे जब्त किया गया है। फिलहाल प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा हैं और जांच के बाद बड़े खुलासे की उम्मीद है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1020254333″]

[dgv_vimeo_video id=”1020254572″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews