
Ganga Jamna School Damoh : दमोह के चर्चित गंगा जमना स्कूल मामले में रविवार को गिरफ्तार हुई प्रिंसिपल असफा शेख की जेल में तबियत बिगड़ गई। जिन्हें देर रात जिला अस्पताल लाया गया। बता दें कि प्रिंसिपल को हार्ट पेन की शिकायत थी। डॉक्टर्स ने उन्हें डे केयर सेंटर में एडमिट किया और जांच पड़ताल की। जिसके बाद असफा शेख की रिपोर्ट नार्मल आई और फिर देर रात ही उन्हें फिर से वापस जेल भेज दिया गया।
डॉक्टर ने कही ये बात
मामले को लेकर चिकित्सक डॉ. गौरव मौर्य के मुताबिक, हार्ट पेन से सम्बंधित जांच पड़ताल की गई और रिपोर्ट नार्मल आई है। जिस वजह से उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। जेल वापस भेज दिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”835309972″]
[dgv_vimeo_video id=”835310068″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

