प्रभात झा पर बरसे परिवहन मंत्री, बोले- ‘सिंधिया जितनी जमीन पाने के लिए चार-पांच जन्म लेने होंगे’

प्रभात झा पर बरसे परिवहन मंत्री, बोले- ‘सिंधिया जितनी जमीन पाने के लिए चार-पांच जन्म लेने होंगे’

दमोह। गणेश अग्रवाल।

दमोह में शनिवार की शाम मध्य प्रदेश शासन के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 26 जनवरी को मुख्य अतिथि के रूप में दमोह के स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे। गोविंद सिंह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।

दमोह पहुंचे कमलनाथ सरकार के मंत्री गोविंद राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें प्रभात झा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा भू माफिया बताते हुए जमीन घेरू शब्द का इस्तेमाल किया. दरअसल भाजपा के नेता प्रभात झा अल प्रवास पर दमोह पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने कमलनाथ से विनय करते हुए कहा कि सबसे पहले वे सिंधिया जैसे व्यक्तियों के कब्जे से जमीन छुड़ाएं। तो वही इस बयान पर गोविंद राजपूत का कहना था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जितनी जमीन पाने के लिए प्रभात झा को चार-पांच जन्म लेने होंगे। गोविंद राजपूत ने यह भी कहा कि सिंधिया के दादा परदादा राजे रजवाड़े रहे हैं। ऐसे में उनके पास अपार संपत्ति है। प्रभात झा द्वारा इस तरह की बात कहा जाना उनकी छोटी सोच को दर्शाता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews