दमोह में घटी हृदय विदारक घटना, झोपड़ी में जिंदा जली ढाई साल की बच्ची

ujjain news

Damoh Hut Burnt Case : दमोह से एक हृदय विदारक घटनाक्रम सामने आया है जहां एक झोपड़ी में लगी आग में एक ढाई साल की मासूम ज़िंदा जल गई है। मामला जिले के बटियागढ़ थाने के बरकुआयन गावँ का है, यहां एक खेत मे मजदूरी करने वाला परिवार खेत मे झोपड़ी बनाकर रहता था पति पत्नी और दो बेटियां इस परिवार में थी।

[dgv_vimeo_video id=”773012980″]

रविवार को ये मजदूर पति पत्नी खेत मे सिंचाई का काम कर रहे थे तभी उनकी झोपड़ी में आग लग गई। इत्तेफाक से बडी बेटी जो चार साल की थी वो झोपड़ी से बाहर खेल रही थी लेकिन ढाई साल की छोटी बेटी झोपड़ी के अंदर ही सो रही थी। इस घटनाक्रम में ढाई साल की प्रियांशी जल गई।

[dgv_vimeo_video id=”773008323″]

घटना में झोपड़ी में मजदूर का पूरा गृहस्थी का सामान एक बाइक भी जलकर खाक हो गई है। मौके पर पहुंची बटियागढ़ पुलिस ने हालातों को देखा फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”773012066″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews