
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुरैना तालाब के आसपास अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई को लेकर अब बवाल और बढ़ गया है। हिंदूवादी संगठनों ने इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है औऱ लोग सडक पर आकर प्रशासन और दमोह के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण बताकर हिन्दू परिवारों को घर से बेघर किया जा रहा है यह कार्रवाई पक्षपात पूर्ण हो रही है। इन लोगों की माने तो तालाब के पास बन रहे एक मॉल को लाभ देने के लिए वर्षों से काबिज गरीब लोगों के घरों को तोड़ा जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”1040359525″]
[dgv_vimeo_video id=”1040359676″]
हिंदुओं को बेघर करने का किया जा रहा है षड्यंत्र
विश्व हिंदू परिषद व हिंदूवादी संगठनों सहित भाजपा नेताओं ने मौज़ूदा प्रशासन पर कई तरह के सवाल भी खड़े किए है। इन लोगों की माने तो महीनों पहले जो सरकारी जमीन खाली कराई गई उस पर प्रशासन ने क्या किया। आरोप है कि वर्ग विशेष लोगो के अतिक्रमण नही हटाये गए जबकि हिंदुओं को बेघर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”1040359789″]
[dgv_vimeo_video id=”1040361549″]
शहर को सुंदर बनाने के लिए चलाया जा रहा है अभियान
इस पूरे मामले में प्रशासनिक अफसरों की माने तो नियमगत तरीके से शहर को सुंदर बनाने ये अभियान चल रहा है कहीं कोई पक्षपात जैसी स्थिति नहीं है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1040359231″]
[dgv_vimeo_video id=”1040359380″]
