
Illegal stock of firecrackers recovered from BEO house : दीपावली त्यौहार को देखते हुए शासन से सख्ती के निर्देश दिए हैं, मिठाई से लेकर पटाखों के अवैध भण्डारण पर पुलिस पीने नजर जमाये हुये है इसी के चलते दमोह में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
शासन के निर्देश के बाद पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ चल रही मुहिम में दमोह पुलिस ने शिक्षा विभाग के एक बड़े अफसर के घर से अवैध पटाखे और बारूद जब्त किया है। दमोह जिले के पटेरा पुलिस ने छापेमार कार्यवाही को अंजाम देते हुए ब्लाक एजुकेशन आफीसर मुकेश गुजरे के घर से विस्फोटक बारूद और पटाखे जब्त किए हैं।
BEO के घर मिला पटाखों का अवैध भंडार
पटेरा पुलिस को सूचना मिली थी किअफसर के घर पर अवैध पटाखे का भंडारण है जिसे लेकर पुलिस ने देर रात छापेमार कार्यवाही की और बड़ी तादात में यहाँ से पटाखे और बारूद मिला है। इस छापेमार के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है कि एक सरकारी अफसर के द्वारा ये अवेध कारोबार किया जा रहा था।
Education Officer और पत्नी पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
पटेरा थाना प्रभारी अमित मिश्रा के मुताबिक बीईओ मुकेश गुजरे अपने घर में अवैध रूप से पटाखे रखे हुए थे और वहां से बिक्री कर रहे थे, उनके घर से बड़ी सख्या में बॉक्स और बोरियों में भरे पटाखे मिले हैं जिन्हें जब्त कर अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बीईओ मुकेश गुजरे और उनकी पत्नी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”1018641200″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

