
Damoh News : मोदी सरकार ने देश भर के बुजुर्गों को तोहफा देते हुए उनके आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्णय लिया है तो भारत सरकार के इस अभियान को गति देने के लिए एमपी में भी प्रयास तेज हुए हैं इस बीच प्रदेश के दमोह से अच्छी खबर है। जहाँ इस अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने नवाचार किया है और इस नवाचार से बुजुर्गों को सुविधा मिलेगी।
बता दें कि जिले में एक प्रयोग करते हुए कलेक्ट्रेट में एक काउंटर बनाया जहां 70 साल से अधिक के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड को लेकर रजिस्ट्रेशन किये गए। प्रदेश में ये अलग तरह का नवाचार है जबकि बड़ी संख्या में पहुंचे बुजुर्गों को देखकर अब जिला प्रशासन इस नवाचार को आगे बढ़ा रहा है और अब कलेक्टर कार्यालय में एक स्थायी काउंटर बनाया जा रहा है जहां हर दिन बुजुर्ग आकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।
[dgv_vimeo_video id=”1026963826″]
आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य को पूरा करने में जनप्रतिनिधि करें सहयोग
जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि भारत सरकार की मंशा के तहत जिले में सबसे पहले तकरीबन 70 हजार से ज्यादा बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य जिला सबसे पहले पूरा करे इसके लिए खास मुहिम चलाई जाएगी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1026963414″]
