जनआशीर्वाद यात्रा का रथ गेट से टकराया, बाल-बाल बचे मंत्री , बड़ा हादसा टला

जनआशीर्वाद यात्रा का रथ गेट से टकराया, बाल-बाल बचे मंत्री , बड़ा हादसा टला

DAMOH NEWS : दमोह जिले में चल रही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब यात्रा का रथ सड़क पर बने स्वागत द्वार से टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान रथ में मंत्री सवार थे।

अचानक हुआ हादसा 

दरअसल जन आशीर्वाद यात्रा का रथ जिले के हटा पहुंचा था और सड़क पर रोड शो चल रहा था , यात्रा के स्वागत के लिए सड़क पर स्वागत द्वार लगाए गए थे और रथ पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डांग पूर्व मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिह के अलावा क्षेत्रीय विधायक पी एल तंतुवाय पूर्व विधायक उमा देवी खटीक खड़े होकर जनता का आशीर्वाद ले रहे थे कि अचानक रथ गेट से टकरा गया। इस हादसे में तमाम नेता बाल बाल बच गए जिसका लाइव वीडियो कैमरो में कैद हो गया है। फिलहाल इस घटना में सभी नेता सुरक्षित है और यात्रा जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”866853741″]

राघवेंद्र परिहार ( प्रवक्ता जिला भाजपा दमोह)

[dgv_vimeo_video id=”866854296″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल  की रिपोर्ट  

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews