छतरपुर के बकस्वाहा में आकाशीय बिजली का कहर, दो मजदूरों की मौत दर्जन भर घायल

Bijli

Chhatarpur News : मध्यप्रदेश में जारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर भी लगातार देखने को मिल रहा है एक बार फिर आसमान से गिरी बिजली ने ने दर्जन भर से ज्यादा मजदूरों को घायल कर दिया जिनमे दो की मौत हो गई है औऱ 6 की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला छतरपुर जिले के बकस्वाहा इलाके का है जहां वन विभाग का प्लांटेशन का काम चल रहा था और मजदूर शाम के वक़्त तार फेंसिंग कर रहे थे कि अचानक तेज बारिश हुई और आसमानी बिजली गिरी।

12 से ज्यादा मजदूर घायल 

इस आकाशीय बिजली की चपेट में दर्जन भर से ज्यादा मजदूर आ गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। मजदूरों से काम करा रहे वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकरियो ने स्थानीय लोगों की मदद की और घायलों को दमोह जिला अस्पताल लाये जहां रास्ते में ही दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया वहीं 6 मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। दमोह जिला अस्पताल के डॉक्टर्स के मुताबिक घायल मजदूरों को इलाज दिया जा रहा है और गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews