कुण्डलपुर महा महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और  केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल हुए शामिल

कुण्डलपुर महा महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और  केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल हुए शामिल

दमोह, आशीष कुमार जैन। मध्यप्रदेश के दामोह जिले में प्रसिद्द जैन तीर्थ क्षेत्र कुण्डलपुर में इन दिनों महा महोत्सव चल रहा है । जहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और  केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल पहुंचे । वहाँ पहुँच उन्होंने कहा की बड़े बाबा के साक्षात दर्शन करके हमलोग धन्य हुए । बता दे की , इस महोत्सव का हिस्सा बनने देश और दुनिया से लाखों श्रद्धालु यहाँ पहुँच रहे है ।

इस समारोह के दौरान आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और  केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई । लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला और मंत्री गोयल विशेष हेलीकाप्टर से कुण्डलपुर पहुंचे , जहाँ पहुंचकर उन्होंने भगवान् आदिनाथ यानि बड़े बाबा के दर्शन करने के साथ महान जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महराज और मुनि सुधासागर जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया ।

क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ दोनों अतिथियों ने कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में में भी हिस्सा लिया ।  इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और  मंत्री गोयल ने कहा की उनके लिए बड़ा सौभाग्य है की बड़े बाबा और आचार्य श्री के साक्षात दर्शन करने का अवसर मिला है ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews