कांग्रेस में जमकर घमासान, यहां हार की जिम्मेदारी लेते हुए 4 नेताओं ने दिए इस्तीफे

madhya-pradesh-four-councilors-resign-to-city-president-in-review-meeting-on-defeat-of-congress-in-damoh

दमोह।

लोकसभा में करारी हार के बाद कांग्रेस में जमकर घमासान मचा हुआ है। खास करके एमपी में 22  सीटों का दावा करने वाली कांग्रेस एक सीट पर सिमट गई। एक तरफ जहां पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने इस्तीफे की पेशकश की वही दूसरी तरफ प्रदेश मे इस्तीफों का दौर शुरु हो गया है।नेता हार के बाद पार्टी को समर्थन और संभालने के बजाय इस्तीफा देकर पल्ला झाड़ रहे है। एक के बाद एक दिग्गज पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफे दे रहे हैं। इसी क्रम में दमोह में आधा दर्जन पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम के बाद हड़कंप मच गया है।

दरअसल, कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की रविवार को जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई।बैठक में दमोह नगरपालिका के अलग अलग वार्डो के कांग्रेस से निर्वाचित 4 पार्षदों ने अपना त्यागपत्र दे दिया है । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल ठाकुर को इस्तीफा सौंपा है, जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव में वार्ड में कांग्रेस की पराजय की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की बात कही है। अध्यक्ष ने इस्तीफा पार्टी फोरम के सामने भेजने की बात कही है।इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है।

लोकसभा चुनाव में दमोह शहर के सभी बार्डों में कांग्रेस की हार हुई है जिससे कांग्रेसी पार्षद आहत और अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफे सौपें हैं, वहीं भाजपा का कहना है कि नपा चुनाव को चार माह शेष बचे हैं ऐसे में कांग्रेस पार्षदों का इस्तीफा देना स्टंट मात्र है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews