
MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में चुनावी रण में उतरे देश के दिग्गजों के बीच अब इंडिया गठबंधन पर संकट दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने एमपी की धरती पर कांग्रेस को निशाना बनाया है। सूबे के दमोह जिले के पथरिया में बसपा प्रत्याशियों के पक्ष में आमसभा को सम्बोधित करते पहुंची मायावती ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
मंच से मायावती ने लगाए ये आरोप
उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद दलितों वंचितों को उनका हक देने में कांग्रेस ने कोताही बरती और जब देश में विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार आई तब मंडल कमीशन की सिफारिशों को मंजूर किया और गरीबो को उनका हक़ मिला। इतना ही नहीं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न देने में भी कांग्रेस ने रूचि नहीं ली और मंच से मायावती ने ये आरोप लगाया।
[dgv_vimeo_video id=”882102739″]
[dgv_vimeo_video id=”882103245″]
मायावती यहीं नहीं रुकी बल्कि बसपा के चीफ रहे काशीराम के निधन के बाद उनकी तकलीफ भी सामने आई जब उन्होंने सभा में मौजूद दलित वर्ग के लोगों को बताया की कांसीराम के निधन के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक तक घोषित नहीं किया। कुल मिलाकर मायवती की इस सभा में कांग्रेस सीधे निशाने पर रही और इन बयानों के बाद साफ़ हो रहा है की मिशन 2024 को लेकर बनाये गए इंडिया गठबंधन में अंदरखाने सब सही नहीं है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”882103589″]
[dgv_vimeo_video id=”882104155″]
