
दमोह, आशीष कुमार जैन। मध्यप्रदेश एक नया इतिहास रचने जा रहा है जब सूबे में मेडिकल (medical studies) की पढ़ाई हिंदी भाषा मे होगी जिसे लेकर रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधिवत घोषणा करेंगे तो एक दिन पहले इस निर्णय को लेकर दमोह में जश्न मनाया गया।
[dgv_vimeo_video id=”760601720″]
यह भी पढ़े…यहां पढ़िए 15 अक्टूबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर
[dgv_vimeo_video id=”760601876″]
जिले के कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रोसेसर्स दमोह के घंटाघर पर गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे और सभी ने एक एक दीपक जलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। यहां पहुंचे लोगो ने प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे चिकित्सा क्षेत्र की पढ़ाई आसान होने के साथ राष्ट्र भाषा का विकास भी होगा।
[dgv_vimeo_video id=”760602035″]
[dgv_vimeo_video id=”760602161″]
