अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

दमोह, गणेश अग्रवाल

जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष नितिन मिश्रा के मार्गदर्शन में बांदकपुर क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर बारिश के मौसम में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई चलाकर गरीबों के मकान तोड़े जाने का विरोध किया है। साथ ही यह भी कहा है कि यदि प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई को नहीं रोका गया, तो आंदोलन किया जाएगा, इसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा.

दरअसल, जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष नितिन मिश्रा के मार्गदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा है । इस दौरान इन लोगों ने कहा कि वे अनेक वर्षों से बांदकपुर के उस स्थान पर निवास बनाकर रह रहे हैं, उनके पिताजी भी वही निवास बना कर रहा करते थे, और उस स्थान के नाम के वोटर कार्ड सहित अन्य सरकारी दस्तावेज भी हैं। इसके बावजूद उन को हटाया जा रहा है, जो शासन की दमनकारी नीति है।

वहीं अन्य लोगों ने कहा कि यदि इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी, तो हम आंदोलन करेंगे। इन लोगों का कहना था कि जब उस स्थान पर प्रधानमंत्री आवास कुटीर स्वीकृत हो रही है, ऐसे स्थान को अतिक्रमण वाला स्थान बता कर परेशान किया जा रहा है। शासन की नीतियों का विरोध करते हैं और आंदोलन की चेतावनी भी देते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews