
Mp Board Result : सरकारी सिस्टम और सरकारी स्कूलों को कमतर आंकने वाले लोगों के लिए ये खबर बेहद महत्वपूर्ण है। जबकि सूबे के दमोह में एक सरकारी स्कूल ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो मोटी फीस और खरचीली पढ़ाई कराने वाले कोई बड़े और कान्वेंट स्कूल नहीं कर सके। आज आये एमपी बोर्ड के रिजल्ट में दमोह के एक्सीलेंस स्कूल ने प्रदेश में खासा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस स्कूल ने कक्षा दसवीं में तीन और बारहवीं में दो टॉपर्स प्रदेश को दिए हैं।
टॉपर्स हैं सरकारी स्कूलो के बच्चे
एक्सीलेंस स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्रा प्रगति असाटी ने प्रदेश में पांचवा, छात्र पंकज पटेल ने छटवां और साक्षी लोधी ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान अंकित किया है। इसी एक्सीलेंस स्कूल के बारहवी के दो बच्चे प्रदेश की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहे हैं। बारहवी के बायोलॉजी विषय मे वेदांश नेमा ने प्रदेश में दसवां स्थान अंकित किया। वहीं जिले के हटा में सरकारी एमएलबी स्कूल की छात्रा मोनिका साहू ने गणित विषय मे प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया है। ये तमाम टापर्स सरकारी स्कूलो के बच्चे हैं और इनकी माने तो स्कूल में टीचर्स की कड़ी मेहनत का नतीजा है जबकि वो लोग ये मकाम हासिल कर सके हैं।
[dgv_vimeo_video id=”938713835″]
[dgv_vimeo_video id=”938715924″]
[dgv_vimeo_video id=”938715018″]
टॉप टेन में जगह बनाने वाले बच्चों के सपने भी बड़े हैं और ये लोग अलग अलग क्षेत्रो में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। इस उपलब्धि पर हर कोई खुश है और बच्चो को बधाई दे रहा है। वही एक्सीलेंस के प्रिंसिपल एस एल अहिरवाल की माने तो बोर्ड ने जिस सख्ती के साथ परीक्षा कराई उसका नतीजा है कि योग्यता और मेहनत ने अपना रंग दिखाया है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”938715293″]
[dgv_vimeo_video id=”938715509″]
[dgv_vimeo_video id=”938715715″]
