
MP News : मध्य प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का एक डांस वीडियो सामने आया है, जब वो बैंड बाजो की धुन पर जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल ये डांस उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान किया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मंत्री लोधी के विधानसभा क्षेत्र में आज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। तेन्दूखेड़ा शहर में आयोजित इस विवाह सम्मेलन में रिकार्ड 1971 शादियां और निकाह एक मंडप के भीतर किये गए। इस आयोजन में मंत्री लोधी के अलावा प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। दोनो मंत्रियों ने नए जोड़ो पर पुष्प वर्षा भी की तो माहौल को देखकर पर्यटन मंत्री खुद को रोक नही पाए और शादी के रंग में रंगते हुए उन्होंने बैंड की धुन पर जमकर डांस भी किया।
[dgv_vimeo_video id=”983917850″]
[dgv_vimeo_video id=”983919330″]
इस मौके पर मंत्री लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है और ऐसे बड़े आयोजन इसका उदाहरण है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”983915787″]
