MP Paper Leak : स्‍कूल के चपरासी ने मोबाइल से लीक किया पेपर, अधिकारी बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

MP Paper Leak : स्‍कूल के चपरासी ने मोबाइल से लीक किया पेपर, अधिकारी बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

Damoh Paper Leak News : मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षा के आखिरी दिन हाईस्कूल के विज्ञान के पर्चे में बड़ा मामला सामने आया है जब दमोह जिले से पेपर लीक हुआ और इसकी गूँज भोपाल तक सुनाई दी। सख्ते में आये दमोह जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्यवाही कर संबंधितों पर कार्यवाही की है।

यह है पूरा मामला

दरअसल मामला कुछ इस तरह से है कि सोमवार को हाईस्कूल की दसवीं कक्षा का आखिरी पेपर विज्ञान का था, नियमानुसार सारी व्यवस्थाएं की गई थी और सुबह जिले भर में परीक्षा शुरू भी हो गई लेकिन इसी बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल क भोपाल दफ्तर को वाट्सप के जरिये विज्ञान का पेपर मिला जो कि दमोह जिले के सेलवाड़ा परीक्षा केंद्र से मिला था। बोर्ड आफिस के अफसरों ने इसकी सूचना दमोह कलेक्टर को दी तो हड़कंप मच गया। पहले कलेक्टर ने इलाके के एसडीएम और एसडीओपी को मौके पर भेजा और फिर खुद कलेक्टर एस पी सेलवाड़ा रवाना हुए। लंबी जांच पड़ताल के बाद आला अधिकरियों ने पाया की सेलवाड़ा के परीक्षा केंद्र से ही पेपर लीक हुआ है। इस काम को अंजाम देने वाला इसी स्कूल का एक चपरासी था जिसने केंद्र अध्यक्ष के कमरे से ही पेपर की फोटो लेकर वायरल की थी।

[dgv_vimeo_video id=”809828010″]

जांच के दिए आदेश

कलेक्टर के मुताबिक इस पेपर लीक होने का कोई प्रभाव नही पड़ा क्योंकि सारे बच्चे साढ़े आठ बजे केंद्रों में पहुंच चुके थे और पेपर लीक 8.47 बजे हुआ। लेकिन मामला गंभीर है और इस मामले में चपरासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है वहीं एक पटवारी को निलंबित करने के साथ ही परीक्षा में शामिल टीचर्स और स्टाफ के विरुद्ध भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”809828425″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews