
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नायब तहसीलदार ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की है, जहां खेत में अवैध रूप से बोर खनन करते मशीन पकड़ी गई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस कार्रवाई के बाद मड़ियादो थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मोहरई गांव का मामला
दरअसल, मामला मोहरई गांव का है। जब देर रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसके बाद नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार राजस्व अमले के साथ मौकास्थल पर पहुंचे और यह कार्रवाई की। बता दें कि कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई जोकि प्रशासन की बिना अनुमति के की जा रही थी। फिलहाल, मशीन को जब्त कर लिया गया है।
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

