अब दमोह जिले में भी रहेगा रविवार को लॉकडाउन, आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में फैसला

अब दमोह जिले में भी रहेगा रविवार को लॉकडाउन, आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में फैसला

दमोह| गणेश अग्रवाल| जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक का विशेष आयोजन किया गया, और इस बैठक के दौरान दमोह जिले में लॉकडाउन के दिन के समय में परिवर्तन किया गया है| आपदा प्रबंधन समिति द्वारा पहले मंगलवार को टोटल लॉकडाउन का दिन निर्धारित किया गया था, लेकिन एक बार फिर आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब टोटल लॉक डाउन का दिन रविवार होगा| यानी आगामी रविवार से हर रविवार का दिन संपूर्ण जिले में टोटल लॉकडाउन होगा|

रविवार के दिन लॉक डाउन होने से यह लाभ होगा कि किसी भी तरह के व्यक्ति को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. मंगलवार को लॉक डाउन होने के दौरान भी शासकीय कर्मचारी कार्यालय जाने के लिए बाहर निकलते थे, ऐसे में टोटल लॉकडाउन पर दिक्कत होती थी. वहीं रविवार को शासकीय कर्मचारी लॉकडाउन में रहते थे, लेकिन बाजार खुलने के कारण व्यापारी अपनी दुकानों पर रहते थे, वहीं अब आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार रविवार का दिन टोटल लॉक डाउन रहेगा|

आपदा प्रबंधन समिति का यह निर्णय सामने आ जाने के बाद अब शासकीय अशासकीय कर्मचारी एवं व्यापारी लॉक डाउन का पालन करेंगे. जिससे कोरोना संक्रमण से बचने के लिए किए जा रहे प्रयास सार्थक होंगे. जिला जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार के दिन टोटल एकदिवसीय लॉक डाउन की पुष्टि की है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews