
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से खबर सामने आई है, जब पटेरा में रात भर लोगों ने बिजली सप्लाई न होने के कारण अंधेरी सड़क पर बैठकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। साथ ही सड़क को जाम भी किया। बता दें कि शहर में सोमवार की सुबह से लाइट नही थी। लोगों ने पूरे दिन बिजली आने का इंतजार भी किया, लेकिन जब रात हो गई तो लोगो का गुस्सा फूट पड़ा और लोग सड़कों पर आ गए।
ये है मामला
दरअसल, रात के समय लोग बिजली विभाग के दफ्तर गए, लेकिन वहां कोई नहीं था। इस कारण उनका गुस्सा फूट गया और सभी लोगों ने मुख्य सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और देर रात करीब साढे 3 बजे शहर के आधे हिस्से की बिजली सप्लाई शुरू हुई।
समझाकर हटवाया गया जाम
मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों का कहा है कि जल्द ही बाकी जगह भी बिजली सप्लाई की गई। वहीं, पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। साथ ही आगे कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है।
[dgv_vimeo_video id=”988826383″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

