Damoh: राष्ट्रीय संत के जन्मदिन पर पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया की मौजूदगी में किया गया पौधारोपण

damoh

दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह (damoh) में राष्ट्रीय संत तरुण सागर जी के जन्मदिन (birthday) के अवसर पर दमोह जिला मुख्यालय पर जैन मिलन के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान जैन मिलन के सदस्यों (members) ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया की मौजूदगी में मलैया मिल परिसर में ही पौधारोपण (plantation) कार्यक्रम का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें… भोपाल में 3 और MP में 8 Delta Plus वेरिएंट के मरीज, बोले सारंग- होगी इंटेंसिव कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग

इस दौरान युवा नेता सिद्धार्थ मलैया ने भी पौधों का रोपण कर राष्ट्रीय संत के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। मालूम हो कि तरुण सागर जी महाराज दमोह जिले के रहने वाले थे वही उन्होंने जैन धर्म के सिद्धांतों को कड़वे प्रवचन के माध्यम से पूरे विश्व के सामने रखने का कार्य किया। यही कारण है कि जैन मुनि के रूप में तरुण सागर जी पूरे विश्व में जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें… पंजीयन विभाग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर दी बड़ी राहत, 1 जुलाई से लागू होगी नई कलेक्टर गाइडलाइन!

उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए जैन मिलन के द्वारा पौधों का रोपण किया गया तथा प्रकृति का श्रृंगार करने का संदेश दिया गया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews