
Damoh News : दमोह जिले के इमलिया पुलिस चौकी प्रभारी आंनद अहिरवाल सरकारी काम से बहुत जल्दी में अपनी पर्सनल कार से दमोह जा रहे थे लेकिन रास्ते मे 7 साल की मासूम बच्ची गंभीर घायल तड़प रही थी। आनन-फानन में लोगों ने 108 एम्बुलेंस को 20 मिनट पहले काल किया है। एम्बुलेंस में देरी को देख एएसआई आनंद अहिवाल खुद को रोक नहीं पाए। जिसके बाद उन्होंने मासूम बच्ची को गोद में उठाकर अपनी कार में लिटाया और फौरन जिला अस्पताल रवाना हुए।
[dgv_vimeo_video id=”830769606″]
बना मिशाल
जनसेवा राष्ट्र भक्ति का नारा देकर समाज में काम करने पुलिस आए दिन अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहती है तो आलोचनाओं का शिकार भी होती है लेकिन कई दफा वही पुलिस कुछ ऐसा भी कर जाती है जो मिशाल बन जाता है। लोगों का हुजूम लगा था कोई बच्ची को अस्पताल ले जाने वाला नहीं था जबकि लोग तमाशबीन बने खड़े थे। आनंद ने अपनी कार रोकी मासूम की हालत देखी लोगों से पता किया तो मालूम चला कि कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार गया है।
[dgv_vimeo_video id=”830769517″]
बच्ची की हालत ठीक नहीं
पुलिस अधिकारी की गोद में घायल मासूम को देख लोग हैरत में पड़ गए तो जिला अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर्स ने भी बच्ची का इलाज शुरू किया। हालांकि, मासूम की हालत ठीक नहीं थी लिहाजा प्रायमरी ट्रीटमेंट के बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, मासूम बच्ची की हालत ठीक नहीं है लेकिन समय रहते प्राथमिक उपचार मिलने से उसकी जान का खतरा टल गया है।
[dgv_vimeo_video id=”830769360″]
[dgv_vimeo_video id=”830769241″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

