शराब नीति पर राजनीति गर्म, बीजेपी महिला मोर्चा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

शराब नीति पर राजनीति गर्म, बीजेपी महिला मोर्चा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

गणेश अग्रवाल।दमोह।

प्रदेश में महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकानें खोलने की खबरों के बीच जहां कांग्रेस के मंत्रियों ने इन खबरों को निराधार बताते हुए इस तरह की कोई नीति नहीं लाने की बात कही है। तो वहीं प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने के लिए आंदोलन की राह पर है। महिला मोर्चा के द्वारा इस मामले पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

दमोह जिला महिला मोर्चा के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।इस ज्ञापन में मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकानें खोलने की बात का विरोध किया गया है। जिसमें महिला मोर्चा द्वारा कमलनाथ सरकार को हर मामले पर फेल बताते हुए महिलाओं को भी अब शराब के आगोश में धकेलने का आरोप लगाया गया है।

बीच में कुछ खबरें आई थी कि मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकानें खुलेगी। जिसके बाद बैकफुट पर आई कांग्रेस ने इस तरह की किसी भी नीति के नहीं होने की बात कही थी। मंत्रियों के इन बयानों के बाद भी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस को घेरने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ा जा रहा। यही कारण है कि दमोह महिला मोर्चा की महिलाओं के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews