सिंधिया के सवाल पर प्रहलाद पटेल का शायराना तंज, देखें VIDEO

सिंधिया के सवाल पर प्रहलाद पटेल का शायराना तंज, देखें VIDEO

दमोह। गणेश अग्रवाल।
कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री कमलनाथ के बढ़ी दूरियों को लेकर जहां पूर्व लोकसभा सांसद सुमित्रा महाजन ‘ताई’ ने सुलझाने की बात कही है वही बीजेपी के दिग्गज नेता इस पर चुटकी लेने से बाज नही आ रहे है। अब मोदी सरकार में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शायराने अंदाज में सिंधिया के सवाल पर तंज कसा है।

दरअसल, सोमवार देर रात केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला और सिंधिया-कमलनाथ की तकरार पर भी जमकर चुटकी ली।सिंधिया के सवाल पर पटेल ने मीर का एक शेर सुनाते हुए कहा कि ”इब्तिदा-ए-इश्क़ है रोता है क्या, आगे-आगे देखिये होता है क्या” वही उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता को जल्दी ही दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल का समय याद आ गया। इसके लिए वे कमलनाथ का आभार जताते हैं।

इतने पर भी पटेल नही रुके और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की भूमिका अच्छी तरह से निभाती है, और सत्ता पक्ष की भूमिका भी अच्छे तरीके से निभा सकती है, जो भूमिका जनता तय करेगी उसके लिए वे हमेशा तैयार हैं।  मध्यप्रदेश में जब भी कांग्रेस की सरकार आती है, तो जन सुविधाओं की दुर्गति होती है. वहीं केंद्रीय मंत्री ने कमलनाथ सरकार के मंत्री गोविंद सिंह का आभार भी जताया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews