प्रहलाद पटेल का कमलनाथ पर तंज- उन्हें अपने पैर की ज़मीन का भी अंदाजा नहीं

प्रहलाद पटेल का कमलनाथ पर तंज- उन्हें अपने पैर की ज़मीन का भी अंदाजा नहीं

दमोह, गणेश अग्रवाल। सांसद और केंद्रीय संस्कृति पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल (prahlad patel) चुनावी यात्राओं में अपनी सहभागिता दर्ज कराने लगे हैं, और इसी दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी सभा में भी हिस्सा लेना शुरू किया है। इसी दौरान उन्होने पत्रकारों से भी विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

प्रहलाद पटेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आगामी दिनों में उपचुनाव के परिणाम आएंगे और उसमें जनादेश भाजपा को मिलेगा। कितनी सीटें भाजपा जीतेगी इसके जवाब में उन्होंने केवल जनादेश की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में एक अच्छी शुरुआत हुई है जिसमें पहले दलबदल होता था, लेकिन अब अपनी पार्टी को छोड़ने वाला विधायक अपनी विधायकी भी छोड़ रहा है और फिर से जनता के बीच जनादेश लेने जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत अच्छी बात है। कमलनाथ द्वारा भाजपा के अनेक विधायक संपर्क में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ को तो यह भी नहीं पता कि उनके पैरों की जमीन कहां है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews