Damoh News: पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन, जिलाध्यक्ष ने बजट को लेकर विस्तारपूर्वक दी जानकारी

Damoh News: पत्रकार वार्ता का हुआ आयोजन, जिलाध्यक्ष ने बजट को लेकर विस्तारपूर्वक दी जानकारी

Damoh News : इसे लेकर दमोह जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए बजट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बजट की खूबियों को विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि जिस तरह का बजट लाया गया है वह देश के हर वर्ग समुदाय के लिए लाभकारी है। बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर अध्यक्ष ने कहा कि, देश में रोजगार संबंधी सारे प्रयास किए जा रहे हैं। इसपर कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए मोटे अनाज पर भी जोर दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”795841641″]

[dgv_vimeo_video id=”795840535″]

जिलाध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ जुगल अग्रवाल

वहीं, जिलाध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ जुगल अग्रवाल ने भी इस बजट को जन उपयोगी एवं जन हितेषी बताया। इस बजट को लेकर उन्होंने बताया कि इस बार हर वर्ग पर उचित ध्यान दिया गया है। हर हाल में रोजगार उत्पन्न हो रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

[dgv_vimeo_video id=”795840435″]

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews