जारी है IAS संतोष वर्मा का विरोध, अब एमपी के इस जिले में ब्राह्मण समाज ने जताया आक्रोश, पुलिस में दिया शिकायती

संतोष वर्मा द्वारा की गई टिप्पणी के बाद राज्य सरकार ने भी उन्हें नोटिस जारी किया है और 7 दिन में अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है ।
जारी है IAS संतोष वर्मा का विरोध, अब एमपी के इस जिले में ब्राह्मण समाज ने जताया आक्रोश, पुलिस में दिया शिकायती

IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के बेटियों को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद से गुस्सा थम नहीं रहा है, ब्राह्मण समाज लगातार मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों में पुलिस थानों में शिकायती आवेदन देकर एफआईआर की मांग कर रहा है, इसी क्रम में अब दमोह में शिकायत की गई है।

आईएएस अफसर संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के ऊपर की गई टिप्पणी के बाद पूरे प्रदेश में माहौल गरमा गया है तो सूबे में ब्राह्मण समाज ने खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। आज दमोह में संतोष वर्मा के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा और ब्राह्मण समाज ने सड़को पर आकर प्रदर्शन किया।

IAS संतोष वर्मा को पद से हटाने की मांग 

बड़ी संख्या ने जमा हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने वर्मा के खिलाफ नारेबाजी की और फिर एसपी आफिस पहुंचकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की माने तो वर्मा के बयान से हर एक ब्राह्मण आहत है और उन्होंने जातीय हिंसा को हवा देने का काम किया है जिससे समाज का तानाबाना प्रभावित होगा और ये अपराध की श्रेणी में आता है।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा 

ज्ञापन लेने के बाद जिले के एसपी का कहना है कि ब्राह्मण समाज का ज्ञापन लिया गया है और जांच की जा रही है यही दमोह के स्तर पर कोई कार्यवाही होगी तो वो की जाएगी।

दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews