दमोह जिले के पथरिया में भी उप चुनाव की सुगबुगाहट के बीच रामबाई ने किया जनसंपर्क

दमोह जिले के पथरिया में भी उप चुनाव की सुगबुगाहट के बीच रामबाई ने किया जनसंपर्क

दमोह, गणेश अग्रवाल| दमोह जिले (Damoh District) की एक और विधानसभा पथरिया (Patharia) में उपचुनाव की चर्चा के बीच वहां की स्थानीय विधायक रामबाई सिंह (MLA Rambai) ने लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर जनसंपर्क शुरू किया है| उन्होंने विधानसभा के गांव में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए उनके जल संकट के हालात को समाधान किए जाने का आश्वासन दिया है|

रामबाई सिंह ने हालही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी| ऐसे हालात में दमोह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद दमोह जिले की दमोह सीट पर उपचुनाव होना है| वही अब पथरिया विधानसभा से भी उपचुनाव की संभावनाएं जताई जाने लगी है| इसके संकेत भी दिखने लगे हैं| स्थानीय विधायक रामबाई सिंह ने विधानसभा के बम्होरी चौथा नामक गांव का भ्रमण किया|

यहां पर स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी| साथ ही लोगों की पानी की समस्या के बारे में चर्चा करते हुए अधिकारियों को अवगत कराया| उन्होंने कहा कि गांव के हैंडपंप पर दबंग कब्जा किए हुए है| ऐसे में उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर कब्जा हटाकर लोगों को पानी दिलाने की बात कही है| ऐसा न होने पर भी अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही है. गांव के भ्रमण को विधायक का जनसंपर्क माना जा रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews