
Damoh News : मध्यप्रदेश के दमोह में 24 दिसंबर से प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके आयोजक विधायक अजय टण्डन है। इसी कड़ी वो मौकास्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सभी पार्टियों अलग- अलग तरीके से मिशन 2023 को आसान बनाने में जुटी है।
‘अविश्वास प्रस्ताव से ज्यादा जरूरी धर्म सभा’
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से प्रदेश राजनीति के केंद्र में धर्म है। फिर चाहे भाजपा हो या कंग्रेस तमाम सियासी दल धर्म के सहारे मिशन 2023 को आसान बनाने में जुटे हैं। अब आलम ये है कि विधायक विधानसभा सत्र को तबज्जो देने के बजाए धार्मिक आयोजनों को ज्यादा तहरीज दें रहे हैं। इसी कड़ी में दमोह के विधायक कथा का आयोजन करा रहे हैं।कांग्रेस विधायक अजय टंडन भी उनमें से एक है जो साफ कह रहे हैं कि उनके लिए पार्टी का विहिप विधानसभा में लाये गए अविश्वास प्रस्ताव से ज्यादा जरूरी धर्म सभा है।
[dgv_vimeo_video id=”783533514″]
तैयारियों में जुटे विधायक
विधायक अजय टंडन इस कथा के लिए पूरी लगन के साथ तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच मध्य्प्रदेश विधानसभा का सत्र भी चल रहा है और उनकी पार्टी यानी कांग्रेस शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाई है। जिस पर सदन में चर्चा हो रही है लेकिन टण्डन विधानसभा छोड़कर दमोह में डेरा डाले हैं। लिहाजा इसपर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
नेताओं से मांग चुके हैं माफी
वहीं, मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक ने बताया कि उनके लिए विधानसभा से ज्यादा जरूरी धर्म सभा है और उन्होंने अपनी पार्टी नेताओं से पहले ही सॉरी बोल दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”783533329″]
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

