सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम का आयोजन, बांटा गया करोड़ों का लोन

सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम का आयोजन, बांटा गया करोड़ों का लोन

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिला मुख्यालय के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे सबका साथ सबका विकास नाम दिया गया। गरीब कल्याण सप्ताह के तहत आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में किसानों को बैंक की तरफ से दिए जाने वाले लोन का लाभ भी दिया गया।

दमोह के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गरीब कल्याण सप्ताह के तहत आयोजित किए गए इस कार्यक्रम को सबको साथ सबका विकास नाम दिया गया। इस आयोजन में जहां वर्तमान संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कम लोगों को आमंत्रित किया गया था। किसानों को इस सप्ताह के तहत करोड़ों रुपए के लोन दिए जाने का लाभ दिया गया। आयोजन के दौरान कलेक्टर तरुण राठी के साथ जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक और अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे, उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में बैंकों को लाभ दिया गया है, जिसमें दमोह के बैंक को ₹13 करोड़ का लाभ सरकार द्वारा दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews