घंटाघर से भगवा झंडे उतरवाने से भड़के हिन्दू संगठन, दमोह नगर पालिका सीएमओ का मुंह काला किया

कलेक्टर और एसपी ने घटना के बाद जाँच के आदेश दिए हैं उन्होंने कहा कि झंडे किसके कहने पर हटाये गए, विवाद क्यों इतना बढ़ गया किसकी चूक रही इन सब बिन्दुओं पर जाँच होगी,सभी से बात हो रही है, अभी स्थिति नियंत्रण में है ।
Damoh News

Damoh News :  दमोह के हिन्दू संगठनों ने नवरात्रि के अवसर पर भगवा झंडे घंटाघर से उतरवाने से नाराजगी जताते हुए दमोह के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के बंगले पर पहुंचकर उनका मुंह काला कर दिया। प्रदर्शन के बाद इन्होंने घंटाघर पर जाम लगा दिया है और सीएमओ को हटाए जाने की मांग की।

दर असल नगर पालिका के सीएमओ प्रदीप शर्मा द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों को दमोह के घंटाघर पर लगाए गए भगवा ध्वज को हटाए जाने के लिए भेजा गया था। इस मामले की जानकारी जब हिंदू संगठनों एवं व्यापारिक संगठनों को लगी तो उन्होंने घंटाघर पर पहुंचकर इसका विरोध किया तथा नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कर्मचारियों को बैरंग लौटा दिया।

झंडे उतारे जाने से भड़के हिन्दू समाज के लोग 

इसके बाद देर तक घंटाघर पर प्रदर्शन चला रहा। इसी दौरान भाजपा नेता विवेक अग्रवाल और हिंदूवादी नेता  अनुराग यादव ने नगर पालिका सीएमओ के घर पहुंच कर उनका मुंह काला कर दिया। घटना के बाद सभी हिंदू संगठन के लोग जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां पर इस पूरे विवाद पर कलेक्टर और एसपी को अवगत कराया गया। साथ ही इस मामले पर कार्रवाई की बात कही गई है।

चेतावनी, हिंदू धर्म के विरोधियों के साथ ऐसा ही व्यवहार होगा 

भाजपा नेता सतीश तिवारी ने बताया कि नवरात्रि के मौके पर हर साल की तरह घंटाघर की सजावट की जा रही थी। सीएमओ ने अपने कर्मचारियों को भेजकर धार्मिक ध्वज हटवाना शुरू कर दिया। सकल हिंदू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया। सीएमओ के मुंह पर कालिख पोतने वाले भाजपा युवा नेता अनुराग यादव और विवेक अग्रवाल ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के विरोधियों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा।

पुलिस मामला शांत कराने के प्रयास में 

सीएसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की , उन्होंने हिंदूवादी संगठनों से भी बात की और घटना की जाँच के आदेश दिए हैं ।

[dgv_vimeo_video id=”1070593786″]

[dgv_vimeo_video id=”1070593717″]

[dgv_vimeo_video id=”1070593390″]

[dgv_vimeo_video id=”1070593475″]

[dgv_vimeo_video id=”1070593531″]

[dgv_vimeo_video id=”1070593636″]

[dgv_vimeo_video id=”1070593946″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews