
दमोह, गणेश अग्रवाल। जटाशंकर रिंग रोड के हाल बेहाल होने से यहां से निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब जागरूक युवा संघ के लोगों ने इस मार्ग के गड्ढों पर बेशर्म के पौधे रोपकर एक कठोर संदेश देने की कोशिश की है।
बता दें कि यह मार्ग लंबे समय से खराब है और बारिश के दिनों में और भी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां पर रहने वाले लोग, यहां से निकलने वाले लोगों को बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। ऐसे में इन युवाओं के द्वारा सड़क को बनाने की मांग को लेकर बेशर्म के पौधों का रोपण करके इस मार्ग को शीघ्र बनाने की मांग की। ऐसा न होने पर आगामी दिनों में कड़े विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

