लॉक डाउन के बीच SI का ‘सिंघम स्टंट’… वीडियो वायरल

लॉक डाउन के बीच SI का ‘सिंघम स्टंट’… वीडियो वायरल

दमोह।गणेश अग्रवाल।
लॉक डाउन के दिनों में जहां कोरोना वारियर्स लोगों की सहायता करने में जुटे हैं और लोग भी उन्हें सम्मान दे रहे हैं. पुलिस कोरोना वारियर्स का एक ऐसा चेहरा है जो लोगों के बीच इन दिनों श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है. इसी बीच दमोह जिले की एक पुलिस चौकी के एसआई का सिंघम गीत पर वीडियो अब वायरल हो रहा है. हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस तरह का स्टंट नहीं करने की तथा इस वीडियो से गलत संदेश जाने की बात कर रहे हैं. तो वही पुलिस अधिकारी भी इस वीडियो को देखने के बाद फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत आने वाले वाली नरसिंहगढ़ चौकी के एस आई मनोज यादव इन दिनों सिंघम गीत पर वीडियो बनवाने में व्यस्त हैं. दो लग्जरी गाड़ियों पर खड़े होकर जान का जोखिम उठाकर कोरोना संक्रमण काल में इस तरह का वीडियो बनवा कर वह स्टंट कर रहे हैं. इस वीडियो में एस आई मनोज यादव पुलिस की वर्दी में भी है. साथ ही दोनों ही लग्जरी कारों में उनके अलग-अलग पैर रखे हुए हैं, और वह कार चल भी रही है. इस दौरान एसआई मनोज यादव सिंघम का गीत भी गुनगुनाते नजर आ रहे हैं. साथ ही चश्मे को स्टाइल के साथ आंखों पर लगाने का मूवमेंट भी दिख रहा है. एक और जहां कोरोना के संक्रमण काल में पुलिस के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है. ऐसे में एक चौकी प्रभारी का यह सिंघम अवतार वीडियो सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगा है. इस मामले पर ना तो स्वयं एसआई का कुछ बयान सामने आया है और ना ही अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों ने इस विषय में कोई प्रतिक्रिया दी है. हालांकि वीडियो देखने वाले लोग इस तरह के स्टंट को कोरोना संक्रमण काल में गलत संदेश के रूप में देख रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews