जिला जेल में कैदी की संदेहास्पद मौत, पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

जिला जेल में कैदी की संदेहास्पद मौत, पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

DAMOH  NEWS : दमोह के जिला जेल में बंद एक कैदी की संदेहास्पद मौत के बाद सनसनी फैल गई है। दरअसल शनिवार की शाम एक कैदी को जिला जेल से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया तो वो मृत पाया गया। तोताराम नाम के इस कैदी को धारा 307 के मामले में सात साल की सज़ा पड़ी थी और पिछले साल दिसंबर महीने में उसे जिला जेल में लाया गया था।

असली वजह पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी 

जिला जेल के अधीक्षक के मुताबिक शनिवार की शाम तोताराम को हार्ट अटैक आया था और जेल प्रबंधन को सूचना मिलने पर उसे तुरंत ही जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नही बच सकी। जेल अधीक्षक ये भी बताते हैं कि एक दिन पहले भी तोताराम ने अपने बीमार होने की शिकायत जेल डॉक्टर से की थी और डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए रेफर किया था लेकिन गार्ड न होने की वजह से उसे अस्पताल नही भेजा जा सका। वही जिला अस्पताल के डॉक्टर्स के मुताबिक मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही मालूम चलेगी। लेकिन इस कैदी की मौत ने जेल प्रबन्धन को कटघरे में खड़ा जरूर कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”835012701″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews