युवाओं ने अर्धनग्न होकर रोजगार की उठाई मांग, जमकर किया प्रदर्शन

युवाओं  ने अर्धनग्न होकर रोजगार की उठाई मांग, जमकर किया प्रदर्शन

दमोह, गणेश अग्रवाल। बेरोजगार संगठनों ने रोजगार की मांग को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती निकाले जाने की मांग को रखते हुए एक आंदोलन जिला मुख्यालय पर किया। पहले तो पुलिस की समझाइश के साथ यह लोग किसी भी तरह की रैली नहीं निकालने के लिए मान गए, लेकिन बाद में इन लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश में बैठी सरकारों से उनके लिए रोजगार दिए जाने की मांग की। इतना ही नहीं इन बेरोजगारों ने मीडिया को अपना ज्ञापन सौंपकर उनकी आवाज मुख्यमंत्री तक भेजने की बात कही।

दरअसल, दमोह जिला मुख्यालय पर पूर्व की घोषणा के अनुसार बेरोजगार संगठनों ने अपना आंदोलन किया। इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर इन बेरोजगारों ने जहां पूर्ववर्ती तथा वर्तमान सरकार पर बेरोजगारों के हित में कोई भी काम नहीं किए जाने का आरोप लगाया। वहीं कुछ युवाओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन भी किया। इन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार कमल की हो या कमलनाथ की बात हो केवल रोजगार की। मतलब इन लोगों ने विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में भर्तियां निकालने की मांग की। बड़ी देर तक यह लोग दमोह की सड़कों पर प्रदर्शन करते रहे और अंत में इन लोगों ने मीडिया के प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews