दमोह में दिनदहाड़े चोरी, महज 39 सेकंड में चुराई साइकिल, CCTV में कैद हुई वारदात

दमोह में सर्दी के मौसम में जहां रात के अंधेरे में चोर सूने घरों को निशाना बना रहे हैं, तो वहीं अब दिन के उजाले में भी वे बेखौफ होकर चोरी करने लगे हैं। पढ़ें विस्तार से...
Bhopal police advisory

Bhopal police issues advisory

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि चोर दिन के उजाले में भी बेखौफ वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। आए-दिन ऐसी घटनाएं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब एक चोर ने महज 39 सेकेंड में साइकिल चोरी कर ली। जिसकी पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दरअसल, मामला शहर के बगिया मोहल्ले का है। जब साइकिल मालिक ने अपने घर के बाहर साइकिल खड़ी की थी। कुछ ही देर बाद जब उन्होंने देखा कि साइकिल गायब है, तो तुरंत पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिससे चोरी की घटना सामने आई।

महज 39 सेकंड में चुराई साइकिल

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात आज सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गली में एक युवक बड़ी दिलेरी से आया। जिसके बाद घर के बाहर खड़ी साइकिल को उठाकर वहां से फरार हो गया। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैली हुई है। बता दें कि सर्दी के मौसम में जहां रात के अंधेरे में चोर सूने घरों को निशाना बना रहे हैं, तो वहीं अब दिन के उजाले में भी वे बेखौफ होकर चोरी करने लगे हैं।

CCTV में कैद हुई वारदात

आनन-फानन में साइकिल मालिक ने इस घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें चोर की पूरी हरकत साफ-साफ देखी जा सकती है। वहीं, पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए टीम का गठन कर दिया है और चोर की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जल्द ही चोर को पकड़कर साइकिल वापस दिलाने की उम्मीद जताई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि चोर को पकड़ने के लिए इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी। सथ ही आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

[dgv_vimeo_video id=”1040645256″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews