
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह में बच्चों का मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसके बाद दोनों के परिजन आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। इस घटना में सात लोगों को चोटें आई है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पठानी मुहल्ले का मामला
दरअसल, मामला दमोह शहर के पठानी मुहल्ले का है, जहां पर खान और यादव परिवार के लोग आसपास रहते हैं। जब खान परिवार के बच्चे घर के बाहर खेल रहे है। इससे पहले हल्की बारिश की वजह से वहां पानी भरा था। वहीं, जब यादव परिवार ने खेलने से मना किया तो विवाद खड़ा हो गया। आसपास के लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया लेकिन देर रात फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस बार दोनों परिवार में डंडे, लाठियां और तलवार भी चले।
[dgv_vimeo_video id=”889779810″]
घायलों का इलाज जारी
जिसके बाद सड़क पर जमकर बवाल मच गया। इस दौरान एक पक्ष से चार और दूसरे में तीन लोगों को चोटें आई है। फिलहाल, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”889779499″]
[dgv_vimeo_video id=”889782112″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

