देवास के तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, खरगोन में नया केस

देवास के तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, खरगोन में नया केस

देवास\खरगोन| मध्य प्रदेश में कोरोना का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है| सोमवार को देवास में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| तीनों का इलाज इंदौर में चल रहा है| प्रशासन का कहना है कि इन तीनों की गिनती इंदौर में होगी। तीनों मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री देवास में नहीं है, क्योंकि इलाज इंदौर में ही हुआ। तीनों स्थानों पर प्रशासन की टीम पहुंची और एरिया को सील किया। यहां संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाकर उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक स्वास्तिक नगर निवासी महिला इंदौर में भर्ती है| वहीं लोहार पिपलिया गांव में रहने वाले व्यक्ति का भी इलाज इंदौर में चल रहा है। इसके अलावा शिप्रा स्थित सिल्वर पार्क कॉलोनी में रहने वाले 27 वर्षीय युवक भी इंदौर में भर्ती है।इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सात हो गई है। हाटपिपलिया निवासी एक मरीज की पहले ही मौत हो चुकी है। सोमवार को उसकी मां की भी मौत हो गई है। उसकी रिपोर्ट आना बाकी है।

खरगोन में एक और पॉजिटिव, अब तक तक 17 मरीज
प्रदेश के खरगोन में भी सोमवार को एक और पॉजिटिव केस सामने आया है| सनावद के बडूद गांव की 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे सात अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो ठीक हुए हैं। अन्य मरीजों का इंदौर में इलाज चज रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews