भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, दमोह पुलिस का बहिष्कार, सेवाएं लेने से इंकार

भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, दमोह पुलिस का बहिष्कार, सेवाएं लेने से इंकार

Union minister Prahlad Patel boycotted Damoh police : केंद्रीय मंत्री जलशक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मध्य प्रदेश के दमोह पुलिस के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है, दमोह पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने पुलिस के बहिष्कार की घोषणा करते हुए दमोह आने पर पुलिस की सेवाएं लेने से इंकार कर दिया, उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षद पर मुकदमा दर्ज करने में जल्दबाजी करने वाली पुलिस की वे कोई भी सेवा नहीं लेंगे, ना उनके साथ ना उनके बंगले पर दमोह पुलिस रहेगी।

केंद्रीय मंत्री से मिली जनता, भाजपा पार्षद पर मुकदमे को बताया गलत   

दमोह में एक सेल्समैन द्वारा की गई आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस ने भाजपा पार्षद यशपाल ठाकुर के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है जिससे भाजपा के पार्षद नाराज और आक्रोशित हैं, उन्होंने आज दमोह पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल से मुलाकात की, इस मौके पर पार्षद यशपाल ठाकुर के वार्ड की जनता भी बड़ी संख्या में मौजूद थी।

प्रह्लाद पटेल हुए नाराज, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल

लोगों ने शिकायत की कि पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच किये बगैर जल्दबाजी में भाजपा पार्षद यशपाल ठाकुर सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया ये गलत है। जनता की बात सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री नाराज हो गए उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये।

झूठे मुकदमे दर्ज करवाने वालों को केंद्रीय मंत्री की चेतावनी 

प्रह्लाद पटेल ने कहा कि नौजवान ने आत्महत्या की, किसी भी परिवार का बच्चा जाये तो उसके प्रति संवेदना होनी ही चाहिए , उन्होंने चेतावनी देते ही कहा कि जो लोग झूठे मुक़दमे लगाकर या लगवाकर दबाव बनाना चाहते हैं वो कान खोलकर सुन लें  उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।

केंद्रीय मंत्री बोले – मैं यशपाल के साथ 

दमोह पुलिस के एक्शन को जल्दबाजी बताते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि जब तक हेंड रेटिंग एक्सपर्ट की जाँच ना हो जाये तब तक पुलिस को जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए थी, उन्होंने कहा कि मैं इस कार्रवाई के कारण पुलिस अधीक्षक के खिलाफ हूँ, यशपाल मेरे कार्यकर्ता हैं, मैं हर कीमत पर उनके साथ हूँ।

दमोह पुलिस अधीक्षक पर नाराज हुए पटेल 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि इसमें तो मेरा भी नाम है और लोगों के नाम हैं तो सब पर मुकदमा दर्ज करें, मैंने कहा है कि इस घटना की बरिकिस ए जांच होनी चाहिए लेकिन दमोह पुलिस ने जल्दबाजी में मुकदमा दर्ज किया है जो गलत है, मैं इसका सख्त विरोध करता हूँ ।

प्रह्लाद पटेल ने दमोह पुलिस के बहिष्कार का ऐलान किया 

प्रह्लाद पटेल ने कहा कि जब तक यशपाल सहित इन सब को न्याय नहीं मिलेगा तब तक मैं दमोह पुलिस की कोई सेवाएं नहीं लूँगा आज से ही इन्हें वापस करूँगा, मेरी जो निजी सुरक्षा है उसके अलावा दमोह पुलिस का कोई भी कर्मचारी मेरे बंगले पर या मेरे साथ नहीं होगा।
[dgv_vimeo_video id=”840754823″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews