BJP नेताओं के आरोप लगाने पर केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक की चेतावनी, आरोप सिद्ध करें वर्ना परिणाम भुगतने तैयार रहें

पूर्व केंद्रीय मंत्री मानवेन्द्र सिंह का नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री खटीक ने कहा कि अब बर्र के छत्ते में हाथ डाला है तो परिणाम भी भुगतने के लिए तैयार रहे, PMO में शिकायत के सवाल पर उन्होंने कहा कि आयातित लोगों से यही अपेक्षा की जा सकती है।
Union Minister Virendra Kumar Khatik

Warning from Union Minister Virendra Kumar Khatik : केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने उनपर आरोप लगाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि वे आरोप सिद्ध कर दिखाएँ। उन्होंने कहा कि अवैध कामों पर रोक लगने से वे बौखला गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब उन्होंने मुझे छेड़ा है तो उसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

BJP नेताओं ने साधा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक पर निशाना 

छतरपुर में कल शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मानवेन्द्र सिंह और भाजपा अनुसचित मोर्चा के जिला महामंत्री लाल दीवान अहिरवार ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर वरिष्ठ सांसद और मोदी सरकार में तीसरी बार लगातार मंत्री पद सँभालने वाले सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक पर बड़ा हमला किया। भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगाये कि उन्होंने अपना प्रतिनिधि ऐसे व्यक्ति को बनाया है जिसपर कई अपराध दर्ज हैं।

केंद्रीय मंत्री पर लगाये गंभीर आरोप, PMO में शिकायत की 

नेताओं ने आरोप लगाये कि केंद्रीय मंत्री विकास कार्यों में दखल देते हैं केवल अपनी निधि के काम में रुचि रखते हैं स्थानीय विधायक के काम भी नहीं होने देते। अहिरवार ने तो प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायती पत्र भेजकर पीएम मोदी से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को बर्खास्त तक करने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार 

अब इन आरोपों के बाद आज केंद्रीय मंत्री ने पलटवार किया है, दमोह में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक से जब मीडिया ने उनपर उनके अपनों के ही द्वारा आरोप लगाये जाने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जिन्होंने कभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद नहीं पढ़ा हो वो क्या जाने सेवा और राजनीति क्या होती है?

वीरेंद्र खटीक की चेतावनी, आरोप सिद्ध करें वर्ना परनाम भुगतने तैयार रहें 

केंद्रीय मंत्री ने कहा मैं आरोप लगाने वालों को चुनौती देता हूँ कि वो एक आरोप सिद्ध करके दिखाएँ। उन्होंने कहा कि इन लोगों को तकलीफ इस बात से हैं कि मैंने प्रशासन को मेरे संसदीय क्षेत्र में चल रहे किसी भी प्रकार के अवैध कामों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं इससे ऐसे लोग बौखलाए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मानवेन्द्र सिंह का नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री खटीक ने कहा कि अब बर्र के छत्ते में हाथ डाला है तो परिणाम भी भुगतने के लिए तैयार रहे, PMO में शिकायत के सवाल पर उन्होंने कहा कि आयातित लोगों से यही अपेक्षा की जा सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”1009572272″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews