दमोह में करंट से मजदूर की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

damoh

Damoh News : दमोह जिले में बिजली सप्लाई लाइन में सुधार कार्य के दौरान हादसे और मजदूरों की मौतों का सिलसिला थम नही रहा है और ये मौतें बवाल और हंगामे की वजह बन रही है। आज फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब जिले के हटा सिविल अस्पताल में हंगामा हुआ।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हटा ब्लॉक के कुलुआ गांव में बिजली सप्लाई लाइन में खराबी आने पर मजदूर लोकराम कुर्मी सुधार कार्य कर रहा था कि अचानक लाइन में करंट आ गया और लोकराम उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से लोकराम की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के शव को हटा अस्पताल लाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम होना था लेकिन उसके परिजन तैयार नही हुए और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

परिजनों के मुताबिक बिजली विभाग की लापरवाही के कारण युवक की जान गई और विभाग पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। हंगामे को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा सम्हाला तो इलाके की विधायक उमा देवी खटीक भी पीड़ितों के पास पहुंची और समझाइश दी तब कहीं जाकर लोग माने। हटा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”910017343″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews