ग्रामीणों ने की अपनी पसंद का सेल्समेन रखने की मांग, राशन वितरण का मामला

ग्रामीणों ने की अपनी पसंद का सेल्समेन रखने की मांग, राशन वितरण का मामला

दमोह, गणेश अग्रवाल। तेंदूखेड़ा विकासखंड अंतर्गत आने वाले कोटखेड़ा पंचायत के ग्रामीण अनुविभागीय कार्यालय तेंदूखेड़ा पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपने गांव की 1200 आबादी के लिए राशन वितरण करने वाले सेल्समैन की नियुक्ति ग्रामीणों की मांग के अनुसार करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व के सेल्समैन द्वारा घोटाला किया गया था, जिससे उन लोगों का हक छीना गया था। ऐसे हालात में सभी ग्रामीणों ने दमोह पहुंचकर कलेक्टर से गुहार लगाई थी जिसके बाद वहां के सेल्समैन को हटा दिया गया था। अब उसके स्थान पर नए सेल्समैन की नियुक्ति होनी है। इस हेतु एक बार फिर मनमानी पूर्वक सेल्समैन बिठाया जा रहा है लेकिन गांव के लोग स्थानीय व्यक्ति को ही सेल्समैन बनाना चाहते हैं जिससे उनको सही तरीके से राशन मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनके मन के अनुसार सेल्समैन की नियुक्ति नहीं की जाती तो आंदोलन होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews