पत्नी और सास से मारपीट कर रहे युवक को महिला आरक्षक ने पहुंचाया थाने, वीडियो वायरल

पत्नी और सास से मारपीट कर रहे युवक को महिला आरक्षक ने पहुंचाया थाने, वीडियो वायरल

दमोह, गणेश अग्रवाल

दमोह जिला अस्पताल चौराहे पर अपनी पत्नी और सास से मारपीट कर रहे एक युवक को महिला आरक्षक द्वारा पकड़कर कोतवाली पहुंचाया गया। जहां पर उस पर 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला आरक्षक आरोपी को सड़क से खींचते हुए थाने तक लेकर गई और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल से वृद्धा आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक अपनी सास और पत्नी से मारपीट कर रहा था, इसी दौरान वहां से एक महिला आरक्षक गुजरी तो उसने उस मारपीट कर रहे युवक को पकड़ा तथा उसे पकड़ते हुए वह अस्पताल चौराहे तक लेकर आई। यहां से दो बाइक सवारों के साथ उसने उस युवक को कोतवाली भेज दिया। अपनी पत्नी और साथ के साथ मारपीट करने वाले युवक पर 151 की कार्रवाई की गई है। आरोपी को महिला आरक्षक द्वारा सरेआम पकड़कर थाने लाने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews