दतिया में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,6 साल से था फरार

दतिया में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,6 साल से था फरार

दतिया/सत्येन्द्र सिंह रावत

जिले की धीरपुरा पुलिस के थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर ने एक बार फिर इनामी बदमाशों की धरपकड़ अभियान के सिलसिले में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। धीरपुरा पुलिस ने दस हजारर के इनामी बदमाश को धर दबोचा है। डकैती के मामले में 6 साल से फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार धीरपुरा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी गीता भारद्वाज के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इनामी बदमाश ओर अपराधी धरपकड़ अभियान के तहत धीरपुरा पुलिस ने करीब 6 साल से डकैती के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी दस हजार के इनामी बदमाश हल्के उर्फ राजेंद्र यादव निवासी निचरोली को थाना सिविल लाइन के ग्राम कालीपुरा रोड से गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तार हुए बदमाश पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 56/ 14 धारा 395, 11/13 एमपी डीपीके एक्ट के तहत 6 वर्षों से फरार चल रहा था जिसकी पुलिस को तलाश थी। अब धीरपुरा थाना पुलिस ने ये कामयाबी हासिल कर बदमाश को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस कार्रवाई में धीरपुरा थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर, सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह गुर्जर, आरक्षक सत्येंद्र सिकरवार, आरक्षक योगेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews